सर्व समाज की चिंता करते थे नेताजी: राजेन्द्र सिंह
सपा मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की बैतालपुर स्थित समाजवादी पार्टी के कैंप कार्यालय पर मनाई गयी जयंती

निर्वाण टाइम्स ब्यूरो
बैतालपुर (देवरिया)। सपा मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती बैतालपुर स्थित समाजवादी पार्टी के कैंप कार्यालय पर मनाई गयी। इस दौरान क्षेत्र के गरीबों में फल व कम्बल वितरण किया गया।
जयंती समारोह को सम्बोधित करते हुए भावी नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेंद्र सिंह ने कहा कि धरतीपुत्र नेता जी की छवि एक समाजवादी नेता के रुप में पहचान है। जो बिना किसी स्वार्थ के मजबूर एवं लाचार लोगों की मदद करने वाले थे। जिन्हें सभी समाज के लोगों की चिंता रहती थी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष विजयप्रताप मणि उर्फ डबलु, दीनानाथ यादव, विनय मणि, नवीन मणि त्रिपाठी, देवेन्द्र यादव, उदयभान यादव, छोटे यादव, अजय यादव, महेश्वर सिंह, ओमप्रकाश सिंह आदि लोगों ने धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे याद किया।